ब्रेकिंग न्यूज

दिल्ली-NCR से कश्मीर तक कड़ाके की ठंड, उत्तर-भारत में जबरदस्त शीतलहर, 

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। कड़ाके की ठंड में लोग कांप रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली में हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली में 6 जनवरी तक तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तामपान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड अभी और बढ़ेगी।पंजाब के तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, अमृतसर में भी अत्यधिक ठंड की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद में भी हालात वैसे ही हैं। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दिन में दाेपहर बाद हल्की धूप खिलने का अनुमान है। आज हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा से चल रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *