लहार (भिंड)। इकलौते बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना लहार थाना क्षेत्र जमुहां गांव की है। मां की हत्या करने के बाद आरोपित शव के पास छह घंटे बैठा रहा। मंगलवार की दोपहर के समय जब घर में परिवार के सदस्य पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार जुमहां गांव में 60 वर्षीय सावित्री पत्नी स्व. मंगल प्रसाद दौहरे का इकलौते बेटा रामबाबू दौहरे के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी। मां और बेटे के बीच विवाद का कारण यह बताया जा है