Blog

पहले कलेक्टर ने खाई पेट के कीड़े मारने वाली गोली, फिर छात्राओं को खिलाई

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले कलेक्टर चौहान ने कृमिनाशक गोली खाई। उसके बाद बारी-बारी से स्कूली छात्राओं को गोली खिलाई गई।इस मौके पर ग्वालियर कलेक्टर चौहान ने कहा कि आप सभी ये कृमिनाशक गोली अवश्य खाएं। इससे खून की कमी नहीं होगी। पोषण में सुधार होगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *