ब्रेकिंग न्यूज

बारिश: दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत, महाराष्ट्र-गुजरात और यूपी समेत 9 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज सुबह-सुबह तेज बारिश हुई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं मुंबई में भी आज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR की सुबह आज झमाझम बारिश के साथ हुई। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। IMD ने बारिश के कारण आज मुंबई और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *