ब्रेकिंग न्यूज राजनीति

संसद में गरजे शिवराज सिंह चौहान, बताया- आखिर क्यों गई थी MP से कांग्रेस की सत्ता

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के डीएनए को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इनकी प्राथमिकताओं में कभी किसान नहीं रहा है।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी किसानों का कर्ज माफ करने का कहते थे। वह कहते थे कि 10 दिन में कर्जा माफ हो जाएगा। अगर, नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री को हटा देंगे। कांग्रेस सरकार एमपी बन गई थी। कमलनाथ मुख्यमंत्री भी बन गए थे, लेकिन किसानों के साथ धोखा हुआ। ऐसे में कांग्रेस की सरकार एमपी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई।

हम छेड़ने वालों को नहीं छोड़ते हैं…

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष को शकुनि की याद आई। उनकी भावना शकुनि से मिलती है, इसलिए वह याद आए। शकुनि अधर्मी था। हम भगवान कृष्ण को मानने वाले लोग हैं। वह धर्म की बात करते हैं। हम भी उन्हीं के रास्ते पर चलते हैं। हम किसी पहले से नहीं छेड़ते हैं, लेकिन छेड़ने वाले को सोचते भी नहीं है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *