मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का सोमवार को करेंगे शुभारंभ

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग सोमवार को राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का सुभाष नगर खेल मैदान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगें। इस भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चों प्रतिभागिता करेंगें। तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे से सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा से होते हुये नेहरू चौराहा (न्यू अशोका गार्डन) पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल होंगें। राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन श्री विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगें। ओलम्पियन ऐश्वर्य और ओलम्पियन विवेक सागर प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार होंगे सम्मानित
‘‘हर घर तिरंगा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार जनों को तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सम्मानित किया जावेगा। राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जावेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *