मध्य प्रदेश

MP : कई जगह पर उमस कर रही बेहाल, ठंड के लिए करना होगा इंतजार

भोपाल। राज्य में इस समय कोई भी मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस कारण हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। हवाएं कभी दक्षिणी हो रही हैं, तो कभी पूर्वी हो रही हैं। इस कारण राज्य का तापमान असामान्य सा बना हुआ है। दिन में लोगों को चुभन सी महसूस हो रही है। राजधानी भोपाल में तो शुक्रवार को लोगों को गर्मी ने परेशान किया। प्रदेश में अधिकतम तापमान जहां स्थिर बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट नहीं हो रही है। रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन में गर्मी दस्तक दे देती है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के आसपास बना हुआ है उत्तरी राज्यों में भी अभी बर्फबारी शुरू नहीं हुई है। इस कारण अभी तक प्रदेश में ठंड का असर नहीं दिखाई दे रहा।
शुक्रवार को गुना जिला 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। रतलाम में 33, ग्वालियर में 32, 33.5, नर्मदापुरम में 33, इंदौर में 31.4, भोपाल में 30.9 और जबलपुर में 31.1 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 33, रीवा में 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं मलाजखंड में अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो राजधानी भोपाल के पड़ोसी जिले राजगढ़ में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। रायसेन में 14.8, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 12.2, नौगांव में 14.5, जबलपुर में 16.8, मंडला में 16.2, रीवा में 16.4, भोपाल में 16.4, ग्वालियर में 15.9, इंदौर में 17.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पहुंच गया।
सीधी जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। जबकि एक दिन पहले यहां 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बना सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *