ब्रेकिंग न्यूज मध्य प्रदेश राजनीति

MP Election 2023: PM मोदी आज सतना, छतरपुर और नीमच में करेंगे जनसभा, राहुल गांधी का जबलपुर दौरा

भोपाल। आज पीएम मोदी मप्र के तीन जिलों में चुनावी हुंकार भरेंगे। मोदी आज सतना, छतरपुर और नीमच में जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर गुरूवार को प्रातः 11 बजे सतना, दोपहर 1 बजे छतरपुर एवं शाम 4: 30 बजे नीमच में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज PM आएंगी

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मप्र आएंगी। प्रदेश के चित्रकूट और रीवा में कांग्रेस के समर्थन में सभा करेंगी। प्रियंका गांधी चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मिचकुरिन में सभा करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी नीलांसु चतुर्वेदी के लिए जनता से सर्मथन मांगेंगी। प्रियंका गांधी मझगंवा में भी आमसभा में शामिल होंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जबलपुर दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाकौशल में चुनावी हुंकार भरेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल दोपहर साढ़े 3 बजे डुमना विमानतल पहुंचेंगे। इस दौरान वे पश्चिम,उत्तर मध्य,पूर्व विधानसभा में प्रचार करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 4:15 बजे पश्चिम पंडा की मढ़िया से रोड शो करेंगे।

शाम 5:30 बजे कॉर्नर मीटिंग में शामिल होंगे। वे आज जबलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। राहुल  10 नवम्बर को सुबह सतना रवाना होंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *