ब्रेकिंग न्यूज मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने पर कांग्रेस में उबाल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पेंटिंग हटा दी गई है। उसकी जगह में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की पेंटिंग लगा दी गई है। इस बदलाव का कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से विरोध जताना शुरू कर दिया है। आज विधानसभा सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस के कई विधायकों ने इस पर आपत्ति ली। वहीं सदन के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। आपको बता दें कि पेंटिंग बदलने की जानकारी तब सामने आई, जब 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का पहला दिन सोमवार को शुरू हुआ। जैसे ही पत्रकारों की नजर विधानसभा स्पीकर के पीछे लगी हुई पेंटिंग पर गई तो नेहरू की पेंटिंग गायब दिखी। इसके बाद चर्चा चलने लगी। आपको बता दें कि पिछले सत्र तक भी स्पीकर के पीछे जवाहरलाल नेहरू की पेंटिंग लगी हुई थी, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद नए सत्र में यह बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि विधानसभा में आसंदी के पीछे दाहिनी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर है, जबकि बाएं तरफ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है। अंबेडकर की तस्वीर को लगाने के लिए जवाहरलाल नेहरू की पेंटिंग को हटाया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू की पेंटिंग को वापस विधानसभा में लगाया जाए और उसी जगह में लगाया जाए, जहां पहले लगी थी। नेताओं का कहना है कि भाजपा ने नेहरू का अपमान किया है और इतिहास को मिटाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने धमकी भी दी है कि अगर विधानसभा में नेहरू की तस्वीर नहीं लगाई गई तो कांग्रेस के विधायक वहीं तस्वीर लगाएंगे।
उधर, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है की नई सरकार के दबाव में विधानसभा में नेहरू की पेंटिंग हटाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि अब विधानसभा का 17 हंगामादार हो सकता है और कांग्रेस के विधायक नेहरू की पेंटिंग हटाए जाने को लेकर विरोध जाता सकते हैं।
आपको बता दें कि सोमवार से नवगठित विधानसभा का पहला सत्र प्रारंभ हुआ। प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने पहले दिन 208 विधायकों को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान विधानसभा का नजारा कुछ अलग दिखाई दिया। नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी बेहद उत्साहित दिखाई दिए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *