विदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खेरसान क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में दो की मौत, 12 घायल

दक्षिण यूक्रेन के खेरसान क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रूसी गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेकसांद्र प्रोकुदिन ने कहा कि 75 वर्षीया बुजुर्ग महिला खेरसान में अपने अपार्टमेंट में मारी गई। यह क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। रूसी सेना ने दनिप्रो नदी के पूर्वी क्षेत्र से गोलाबारी की। आठ लोग हमले में घायल हो गए। 

गवर्नर ने इससे पहले दोपहर में दनिप्रो के पश्चिमी किनारे पर बिलोजेर्का गांव में हमला होने की जानकारी दी थी। एक व्यक्ति का शव मलबे में दबा मिला और एक व्यक्ति एवं तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओलेकसांद्र ने कहा है कि हमले में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा तबाह हो गया। बिलोजेर्का और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति भंग हो गई है। किराने की एक दुकान और घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *